संदेश

बहुजन राजनीति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

TMBSP : तमिलनाडु में BSP से अलग एक राजनीतिक दल

चित्र
चेन्नई प्रवास के दौरान मुझे एक ऐसा तथ्य मिला, जिसने मेरी जिज्ञासा बढ़ा दी। मैं केवल पर्यटन स्थलों को देखने वाला यात्री नहीं हूँ; एक साहित्यकार और चिंतक होने के नाते मेरी दृष्टि समाज, संस्कृति और राजनीति के उन संकेतों पर भी रहती है, जो सामान्यतः लोगों का ध्यान आकर्षित नहीं करते। TMBSP : तमिलनाडु में एक राजनीतिक दल का बैनर चेन्नई सेंट्रल स्थित नेहरू स्टेडियम के आसपास भ्रमण करते समय मेरी दृष्टि कुछ भित्तिचित्रों और राजनीतिक दीवार-लेखन पर पड़ी। मैंने उनके छायाचित्र लिए। पहली नज़र में लगा कि यह बहुजन समाज पार्टी (BSP) का प्रचार है, क्योंकि वहाँ डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के चित्र स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे। किंतु कुछ बातें ऐसी थीं, जिन्होंने मुझे रुककर सोचने के लिए विवश कर दिया। सबसे पहले मेरी दृष्टि TMBSP शब्द पर गई। उसके साथ हाथी का झंडा भी बना था, परंतु वह BSP के आधिकारिक चुनाव-चिह्न से भिन्न प्रतीत हुआ। इसके बाद मैंने पूरे भित्तिचित्र का ध्यानपूर्वक अवलोकन किया। वहाँ डॉ. आंबेडकर के साथ एक पुरुष और एक महिला के चित्र थे, किंतु कु. मायावती का चित्र कहीं दिखाई नहीं दिया। ...