संदेश

जीवनी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

धर्मेंद्र प्रधान : विद्यार्थी राजनीति से केंद्रीय शिक्षा मंत्री तक

धर्मेंद्र प्रधान (जन्म : 26 जून 1969) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हैं। वे ओडिशा के अंगुल जिले के तालचेर के निवासी हैं। विद्यार्थी राजनीति से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र प्रधान विधायक, सांसद, राज्यसभा सदस्य तथा भारत सरकार में विभिन्न मंत्रालयों के केंद्रीय मंत्री रहे हैं। जुलाई 2021 से जुलाई 2026 तक उन्होंने भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। प्रारंभिक जीवन एवं राजनीतिक शुरुआत धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 को ओडिशा के तालचेर में हुआ। उनके पिता डॉ. देबेंद्र प्रधान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके थे। विद्यार्थी जीवन में धर्मेंद्र प्रधान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े और यहीं से उनके सार्वजनिक जीवन की शुरुआत हुई। बाद में उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा भारतीय जनता पार्टी के संगठन में विभिन्न दायित्व निभाए। विधायक से संसद तक वर्ष 2000 में धर्मेंद्र प्रधान पहली बार ओडिशा विधानसभा के पल्ललहारा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2004 में वे ओडिशा के देवगढ़ लोकसभा...

संतशिरोमणि गुरु रविदास की प्रामाणिक जीवनी

संत रैदास अथवा रविदास एवं किंचित उच्चारण भेद के साथ इसी से मिलने वाले अनेक नाम देश के विभिन्न भागों में प्रचलित मिलते हैं । सर्वप्रथम इस विषय में निर्णय की आवश्यकता है कि यह एक ही संत के विभिन्न नाम हैं या एक से अधिक संतों का व्यक्तित्व एक ही व्यक्ति पर आरोपित हो गया है ।  इस संबंध में मिलने वाले विभिन्न नाम हैं - रविदास, रैदास, रायदाय, रूद्रदास, रुईदास, रयिदास, रोहीदास, रोहितास, रुहदास, रमादास, रामदास, हरिदास ।  इनमें से रविदास तथा रैदास दो नाम तो ऐसे नाम हैं जो दोनों ही संत रैदास की रचनाओं में उपलब्ध होते हैं । शेष नाम उनकी रचनाओं में कहीं नहीं मिलते । वे सभी नाम विभिन्न अन्य लेखों या अन्य व्यक्तियों के द्वारा उनके लिए प्रयोग किए गए  हैं । गुरु ग्रंथ साहिब में रविदास नाम से 40 पद तथा एक श्लोक संकलित है । इस रचनाकार के विषय में काशी का निवासी तथा जात से चमार होने का वर्णन मिलता है । किंतु साथ ही ग्रंथ साहिब में ही अन्य स्थलों पर ऐसे भी पद मिलते हैं, जिनमें काशी के निवासी चमार रैदास का प्रसंग मिलता है । इससे हम इस निर्णय पर सफलतापूर्वक पहुंच सकते हैं कि ग्रंथ साहिब के र...